Category:
Sports (खेल)
State:
Rajasthan
2026-09-21 03:33:22
जयपुर। जयपुर जूनियर ओपन सीजन-2026 के तहत कैवेलरी ग्राउंड नंबर-2 पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम आमेर ने टीम नाहरगढ़ को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पूरे मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला और अंतिम क्षणों तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।
जयपुर जूनियर ओपन पोलो: आमेर ने नाहरगढ़ को 5-4 से हराया
जयपुर। जयपुर जूनियर ओपन सीजन-2026 के तहत कैवेलरी ग्राउंड नंबर-2 पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम आमेर ने टीम नाहरगढ़ को 5-4 से हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पूरे मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिला और अंतिम क्षणों तक मुकाबला रोमांचक बना रहा।
आमेर की जीत में अखिलेश नंदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे, जबकि अयान अली ने दो गोल कर टीम के स्कोर को 5 तक पहुंचाया। आमेर की टीम में अविष्का पालीवाल, भानु सुधीर और प्रताप सिंह ने भी मैदान पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं नाहरगढ़ की ओर से शिवांश और यशोवर्धन सिंह ने एक-एक गोल कर टीम की वापसी की कोशिश की। नाहरगढ़ की टीम में अमान सिंह वारिंग ने भी मुकाबले में हिस्सा लिया।
मुकाबले के अंतिम दौर में नाहरगढ़ ने दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन आमेर की टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 5-4 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल
जयपुर जूनियर ओपन में युवा खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार रोचक बनी हुई है। मुकाबले में खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ-साथ बेहतर टीमवर्क का प्रदर्शन किया। आमेर और नाहरगढ़ के बीच हुआ यह मुकाबला दर्शकों के लिए भी खासा रोमांचक रहा।
संवाददाता — श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS
सच • साहस • न्याय की खबर