News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Magazine
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Elections (चुनाव)    State: Rajasthan

2026-09-13 03:36:40

निकाय चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, अब 14 सितंबर को आएंगे नतीजे

बालोतरा। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बालोतरा जिले में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजर मतगणना पर टिक गई है। जिले में दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पहले चरण में जसोल, समदड़ी और गुड़ामालानी नगर पालिकाओं में कुल 77.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें गुड़ामालानी में सबसे अधिक 87.16 प्रतिशत, जसोल में 81.13 प्रतिशत और समदड़ी में 70.64 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 32,639 मतदाताओं में से 25,455 मतदाताओं ने वोट डाला।

वहीं दूसरे चरण में बालोतरा नगर परिषद सहित सिवाना, सिणधरी और धोरीमन्ना नगर पालिकाओं में मतदान हुआ। चारों निकायों के 120 वार्डों में कुल 75.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। धोरीमन्ना में सर्वाधिक 91.59 प्रतिशत, सिणधरी में 81.38 प्रतिशत, बालोतरा नगर परिषद में 75.54 प्रतिशत और सिवाना में 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान कई केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ शामिल हुए। प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।

अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इसी दिन बालोतरा, सिवाना, सिणधरी, धोरीमन्ना सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के परिणाम सामने आएंगे। परिणाम के साथ यह भी स्पष्ट होगा कि मतदाताओं ने किस प्रत्याशी और राजनीतिक दल के पक्ष में अपना भरोसा जताया है।

संवाददाता – श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News