News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Book
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Health (स्वास्थ्य)    State: Rajasthan

2026-08-27 05:09:13

जयपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मानसरोवर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए दूध, मावा और मिठाई के नमूने जांच के लिए लिए, वहीं जांच के दौरान संदिग्ध एवं खराब गुणवत्ता की करीब 125 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।

🚨 मिलावटी दूध-मावा पर बड़ी कार्रवाई, 125 किलो दूषित मिठाई नष्ट

जयपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मानसरोवर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई करते हुए दूध, मावा और मिठाई के नमूने जांच के लिए लिए, वहीं जांच के दौरान संदिग्ध एवं खराब गुणवत्ता की करीब 125 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।

विभागीय टीम ने दुकानों और प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि, पैकेजिंग तथा भंडारण व्यवस्था की जांच की। कार्रवाई के दौरान मिल्क पाउडर सहित अन्य खाद्य सामग्री भी जांच के दायरे में ली गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने और साफ-सफाई के निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — सच, साहस, न्याय की खबर
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News