News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Elections (चुनाव)    State: Rajasthan

2026-07-19 04:36:21

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच मतदान की संभावना

राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच मतदान की संभावना

हाईकोर्ट को जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट, सरकार और चुनाव आयोग ने तेज की तैयारियां

संवाददाता: श्रवण पंवार | जयपुर | NMS.NEWS

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार और संबंधित विभागों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त से 15 नवंबर 2026 के बीच विभिन्न चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर हाईकोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद सरकार की मंजूरी मिलने पर राज्य निर्वाचन आयोग आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। चुनाव की तैयारियों में मतदाता सूची, आरक्षण प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इधर चुनावी प्रक्रिया में उपयोग होने वाली ईवीएम मशीनों के रखरखाव और किराये को लेकर भी सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ने की चर्चा है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही मशीनों का उपयोग शुरू कर दिया जाएगा और सभी जिलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

राजनीतिक दलों और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में चुनाव की घोषणा को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

— संवाददाता: श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News