Category:
Education (शिक्षा)
State:
Rajasthan
2026-07-17 10:41:21
स्कूल व्याख्याता से लेकर SI और VDO भर्ती तक पेपर लीक कराने का आरोप, लाखों रुपये में प्रश्नपत्र बेचने वाले नेटवर्क की जांच तेज
राजस्थान भर्ती पेपर लीक नेटवर्क पर SOG का शिकंजा, मास्टरमाइंड विनोद रेवाड़ गिरफ्तार
स्कूल व्याख्याता से लेकर SI और VDO भर्ती तक पेपर लीक कराने का आरोप, लाखों रुपये में प्रश्नपत्र बेचने वाले नेटवर्क की जांच तेज
संवाददाता श्रवण पंवार | जयपुर | NMS.NEWS
जयपुर। राजस्थान में प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड विनोद रेवाड़ को गिरफ्तार किया है। अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार आरोपी पर स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 के साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं।
जांच एजेंसी अब आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। मामले में पैसे लेकर अभ्यर्थियों तक परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र पहुंचाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। SOG की कार्रवाई के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।