2026-10-03 02:55:27 जयपुर। राजस्थान में हाल ही में हुए निकाय चुनावों के बाद कांग्रेस के भीतर क्रॉस वोटिंग और पार्टी लाइन के खिलाफ मतदान को लेकर संगठन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न निकायों से मिली शिकायतों और रिपोर्ट के आधार पर ऐसे पार्षदों की जानकारी जुटाई है, जिन पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के बजाय दूसरे उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के आरोप हैं। रिपोर्टों में ऐसे 346 पार्षदों का उल्लेख किया गया है।
2026-10-03 02:54:34 जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के बीच चल रहा विवाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गया है। कांग्रेस की अनुशासन समिति ने विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
2026-10-03 02:49:00 छात्रों से मांगे जा रहे हैं समाज की समस्याओं के व्यावहारिक समाधान, तकनीक से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक नवाचार पर फोकस
2026-10-03 02:47:18 जयपुर। शहर के टोंक रोड स्थित राडो के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की घड़ियों की चोरी ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। गुरुवार तड़के करीब 4:30 बजे बदमाशों का एक समूह शोरूम के बाहर पहुंचा और कुछ देर निगरानी करने के बाद लोहे की रॉड से शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। पुलिस के अनुसार वारदात में पांच से सात लोगों के शामिल होने की आशंका है। पर्दे की आड़ में तोड़ा शटर, दो बदमाश अंदर घुसे
2026-10-03 02:39:26 जयपुर। प्रॉपर्टी और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में जयपुर दक्षिण की सोडाला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा वर्ष 2021 में एक कंपनी के नाम पर निवेशकों को कुछ महीनों में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर 50 से अधिक लोगों से रकम लेने की बात सामने आई है।
2026-10-03 02:37:40 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति को लेकर तनाव के हालात भी बने। तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों की भीड़ और पुलिस द्वारा व्यवस्था संभालते हुए देखा गया।