2026-08-22 03:49:23 जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश किए जाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा की कार्यवाही लंबे समय तक सुचारू रूप से नहीं चल सकी और सदन की बैठक महज 64 मिनट में समाप्त हो गई।
2026-08-22 03:46:20 जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गोयल धामकांटा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 3 वर्षीय मासूम कार्तिक बाइक से नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
2026-08-22 03:38:26 नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। यह महिला डबल्स में विश्व चैंपियनशिप का भारत का 15 साल बाद पहला पदक होगा।
2026-08-22 03:32:54 नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन इस्तेमाल का मामला अब राजनीतिक और कानूनी विवाद के केंद्र में आ गया है। प्रदर्शन में घायल हुए छात्र साहिल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 21 अगस्त को संसद मार्ग थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की।
2026-08-22 03:27:37 जयपुर। सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों पर मारपीट करने और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने के आरोप लगाए हैं।