2026-08-26 02:29:50 मुंबई। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ने के बावजूद नकदी की मांग कम नहीं हुई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एटीएम की संख्या में करीब 5 हजार की कमी आई है, लेकिन इसके समानांतर बाजार में नकदी का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
2026-08-25 09:03:05 कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की। विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाए।
2026-08-25 09:00:35 जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के सामने पार्षद पद के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार प्रदेशभर में करीब 45 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद अब योग्य और मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर फोकस किया जा रहा है।
2026-08-25 08:58:05 जयपुर। राजस्थान में आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से व्यापक अध्ययन की तैयारी की जा रही है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में हर साल 5 हजार से अधिक आत्महत्या के मामले सामने आते हैं। इस गंभीर सामाजिक एवं स्वास्थ्य समस्या के कारणों को समझने और रोकथाम के प्रभावी उपाय तलाशने के लिए अस्पताल स्तर पर शोध किया जाएगा।
2026-08-25 08:55:07 जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। जयपुर समेत आसपास के जिलों में बीते घंटों के दौरान बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी।