2026-09-29 03:13:37 जयपुर। देश के ऑटोमोबाइल बाजार में हाल के दिनों में वाहनों की मांग का रुझान बदलता दिखाई दे रहा है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार दोपहिया वाहनों की बिक्री में अपेक्षाकृत नरमी दर्ज की गई है, जबकि कार और अन्य चारपहिया वाहनों की मांग में मजबूती देखने को मिल रही है।
2026-09-29 03:11:18 कम कीमत, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस खर्च से छोटे सेडान मॉडल फिर ग्राहकों की पसंद में
2026-09-29 03:04:23 वडोदरा/जयपुर। परिवहन, रेलवे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विशेषज्ञ इंजीनियर तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित गति शक्ति विश्वविद्यालय (Gati Shakti Vishwavidyalaya) इन दिनों छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर चर्चा में है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कुल प्लेसमेंट दर 100 प्रतिशत दर्ज की गई है।
2026-09-29 03:02:27 जयपुर। नगर निगम चुनाव में हार के बाद एक कारोबारी को कथित तौर पर धमकी देकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी का आरोप है कि 18 सितंबर को उसके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया और चार दिन के भीतर एक करोड़ रुपए देने की मांग की गई। रकम नहीं देने पर जान से मारने और बच्चों के अनाथ होने की धमकी देने का आरोप है। मामले में कारोबारी ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
2026-09-29 02:59:10 मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी को ब्रिटेन की न्यूकैसल यूनिवर्सिटी ने सस्टेनेबिलिटी में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह सम्मान संरक्षण, जैव विविधता, पशु कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए दिया गया है।