2026-09-30 03:17:29 जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत मंगलवार को भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) का रोमांचक आगाज हुआ। पेड्डन्स पोलो क्लब में खेले गए शुरुआती मुकाबले में मेफेयर-84 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेफेयर पोलो टीम को 10-7 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
2026-09-30 03:14:36 जयपुर। बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा सिलसिला पिछले 33 वर्षों से लगातार जारी है। छोटे से कमरे से शुरू हुई बाबा श्याम की ज्योत अब देश-दुनिया में आस्था का केंद्र बनती जा रही है। इस वर्ष बाबा श्याम के 34वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर से किया जाएगा।
2026-09-30 03:10:59 जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र की प्रेस्टिज गार्डन कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या कर शव को मकान के आंगन में दफनाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के साथ लिव-इन में रह रहे प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था और इसी संदेह में उसने 23 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया।
2026-09-30 03:08:49 जयपुर। राजधानी जयपुर तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती आबादी, नए आवासीय क्षेत्रों और लगातार बढ़ते यातायात के बीच शहर की पुरानी विरासत और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शहर की करीब 48 लाख आबादी की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी भी लगातार बढ़ रही है।
2026-09-30 03:06:38 जोधपुर। राजस्थान में संचालित करीब तीन हजार मदरसों के संचालन, निगरानी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने मदरसों के प्रभावी प्रबंधन, नियंत्रण और संचालन के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
2026-09-30 03:03:35 जोधपुर। भारत में लंबे समय से चर्चा में रहे अमेरिका के अत्याधुनिक F-35A लाइटनिंग-II स्टेल्थ फाइटर जेट ने अब जोधपुर की धरती पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ में पहली बार F-35 ने भारतीय वायुसेना के साथ परिचालनात्मक अभ्यास में हिस्सा लिया है।