2026-10-01 03:16:57 जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन संकायाध्यक्ष शास्त्री कौसलेन्द्रदास ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी एवं संस्कृत के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
2026-10-01 03:10:53 जयपुर। गुलाबी शहर में पिछले करीब 40 से 45 दिनों के दौरान सामने आई हत्या की वारदातों ने रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामलों की जांच में कई घटनाओं में आरोपी परिवार या करीबी रिश्तों से जुड़े सामने आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन वारदातों में पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे और अन्य करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाद, शक, अवैध संबंध और पारिवारिक कलह जैसे कारण सामने आए हैं।
2026-10-01 03:03:21 जयपुर। त्योहारी सीजन से पहले जयपुर में नकली घी की पैकिंग और ब्रांडेड कंपनियों के नाम का दुरुपयोग करने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई की है। झोटवाड़ा इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर सरस, लोटस सहित अन्य ब्रांडों के नाम से तैयार किए जा रहे फर्जी रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की।
2026-10-01 03:02:05 नियुक्ति आदेश मिलने के बाद भी ड्यूटी से गैरहाजिरी पर प्रशासन की कार्रवाई, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन वृद्धि रोकने से निलंबन तक की हो सकती है कार्रवाई
2026-10-01 02:58:50 जयपुर। जयपुर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट और पश्चिम पुलिस ने बिंदायका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को Apple Customer Support और Technical Support का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बना रहे थे। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
2026-10-01 02:55:06 जयपुर। सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग मुकाबलों का आगाज आज से होगा। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की इस प्रतियोगिता में देशभर से युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में बड़ी संख्या में मुकाबले खेले जाने हैं, जिससे स्टेडियम में पूरे दिन बैडमिंटन का रोमांच देखने को मिलेगा।